फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beef found in samples of Mewat biryani, sample test was confirmed

मेवात के बिरयानी नमूनों में मिला बीफ, सैंपल की जांच में हुई पुष्टि

Fri, 09 Sep 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 09 Sep 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Beef found in samples of Mewat biryani, sample test was confirmed
Beef Controversy - फोटो : अमर उजाला
मेवात जिले के कुछ कस्बों के बाजारों में बिक रही बिरयानी में बीफ (गो मांस) मिला है। हिसार के लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की जांच लैब से इसकी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। नाम न छापने की शर्त पर विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने बताया है कि मेवात से यहां जांच के लिए लाए गए सात सैंपल में से पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय ने सरकार के पास भेज दी है। गौरतलब है कि मेवात के बाजारों में गोरक्षा के लिए गठित विशेष टास्क टीम ने छापेमारी कर सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये सैंपल लगातार गो सेवा आयोग द्वारा जांच की मांग उठाए जाने के बाद लिए गए थे। इनमें से ही लिए गए सात सैंपल विश्वविद्यालय में भेजे गए। 

'दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए'

Beef found in samples of Mewat biryani, sample test was confirmed
Beef Controversy - फोटो : अमर उजाला

हिसार की लाला लाजपत राय वेटरनरी यूनिवर्सिटी की जांच में बिरयानी के नमूनों में बीफ की पुष्टि से मेवात वासी हैरान हैं। उनका कहना है कि जो भी इस तरह की हरकत कर रहा है गलत है। 

बिरयानी में बीफ का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेवात जिले के कई इलाकों से पिछले दिनों गोरक्षा के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स ने बिरयानी के दर्जनों नमूने लिए थे।

राज्य गो सेवा आयोग के चेयरमैन भनी राम मंगला ने कहा था कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि लोकल वेंडर बीफ से बिरयानी बना रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया था। 

मेवात के एसपी कुलदीप यादव का कहना है कि उन्हें अभी बीफ के नमूनों की पुष्टि वाली रिपोर्ट की जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed