फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bed sheets hanging in the meet shops of Noida

नोएडा में मीट की दुकानों पर लटकाई चादर

Tue, 21 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bed sheets hanging in the meet shops of Noida
meet shop - फोटो : अमर उजाला

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद जगह-जगह अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को देखते हुए नोएडा पुलिस ने भी कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार शाम नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस हरौला मार्केट में चल रही मीट की अवैध दुकानों को बंद कराने पहुंची।

विज्ञापन


मालूम हो कि जिले में सिर्फ एक ही वैध बूचड़खाना सूरजपुर औद्योगिक एरिया में है। पुलिस ने हरौला मार्केट में अवैध रूप से लंबे समय से चल रही मीट की दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया। मीट विक्रेताओं ने दुकानें तो नहीं बंद कीं, लेकिन बाहर चादरें लटका दीं।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-8 व 9 में चल रहे अवैध बूचड़खानों को पहले ही बंद कराया जा चुका है। अवैध मीट दुकानों को भी बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में चल रहे अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को अवैध बूचड़खानों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।

बुधवार को भी गाजियाबाद में अभियान जारी रहेगा। सबसे पहले अवैध बूचड़खाने बंद होने की खबरें मेरठ से आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed