{"_id":"142d2f692c42bfc3fef23991c181d5d7","slug":"beating-woman-for-she-against-tampering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो सरेराह कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो सरेराह कर दी पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला समेत पांच लोगों की जमकर पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर रणहौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसके विरोध में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को थाने का घेराव किया और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार रात को 30 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत आरोपियों पीड़ित पक्ष के लोगों कीलाठी डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपी विनोद और बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में तीन का ही नाम दर्ज किया। पीड़ितों ने पुलिस पर इस मामले की जांच में कोताही बरतने का आरोप लगाया। इसके विरोध में उन लोगों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया।