फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BDO sought For not providing information under RTI

आरटीआई के तहत सूचना न देने पर बीडीओ तलब

Thu, 31 Mar 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 31 Mar 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
BDO sought For not providing information under RTI
आरटीआई

तावडू़ पंचायत विभाग द्वारा एक आवेदक को सूचना आयोग के निर्देश के बाद भी आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य सूचना आयोग ने तावडू बीडीओ को 11 अप्रैल को चंडीगढ़ तलब करते हुए पेश होने से पहले आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शेरू निवासी गांव सिलखो ने बताया कि तावडू खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय से उसने जन सूचना अधिकार कानून के तहत 9 अप्रैल 2015 को आरटीआई दाखिल कर ग्राम पंचायत द्वारा कराये गए विकास कार्यों सहित खर्च की गई राशि का विवरण मांगा था।
विज्ञापन


जब पंचायत विभाग से उसे पांच माह बाद भी जानकारी नहीं मिल पाई तो उसने जिला प्रशासन के पास आरटीआई भेज जानकारी मांगी। वहां से भी उसे जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने राज्य सूचना आयोग को 3 अक्तूबर 2015 को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। शेरू का कहना है कि इसके बाद सूचना आयोग द्वारा पंचायत विभाग को तीन बार पत्र भेज जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद भी जानकारी नहीं दी गई है। इसके बाद आयोग ने जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए 11 अप्रैल को बीडीपीओ को चंडीगढ़ तलब किया है। इस बारे में जब बीडीपीओ अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरपंच द्वारा रिकॉर्ड उपलब्ध ना कराने की वजह से आवेदक को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।


उन्होंने बताया कि सरपंच के खिलाफ सर्च वांरट जारी करने के लिए वह फरवरी माह में उपमंडलाधीश नूंह को एक पत्र भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को वह अपना पक्ष राज्य सूचना आयोग के सामने पेश होकर रखेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed