NH 8 पर भीषण हादसा, मौत के बाद बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर-दिल्ली एनएच आठ मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में गुजर रहे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
लेकिन ग्रामीणों ने हटने से इनकार कर दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने फरार हाइवा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर का रहने वाला अशोक अपने दोस्त यशपाल के साथ बिनौला से पचगांव गांव जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे पचगांव चौक के पास तेज रफ्तार में आए हाइवा डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। अचानक हुए हादसे के बाद बाइकसवार दोनों युवक डंपर के नीचे आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का छूटा पसीना
हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हाइवे पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ यहां पर इकट्ठी होनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सड़क के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया। हाइवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठी होने के साथ ही लंबा जाम लग गया। हाइवे जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए।
लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर मुस्तैद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई महीनों से सड़क के टूटे होने से यहां लगातार हादसे हो रहे है इसके बाजवूद प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। मौके पर पहुंचे एसीपी पटौदी और एसडीएम ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
करीब एक घंटे चली गहमागहमी के बाद प्रशासन ने सड़क को दुरस्त कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया। जिनकी पहचान ग्वालियर निवासी अशोक और यशपाल के रूप में हुई है जिनमें एक ट्रांसपोर्ट का काम करता था जबकि अन्य मैकेनिक था। बिलासपुर थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई पवन कुमार के अनुसार आरेोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए भरकस प्रयास किए जा रहे है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।