फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank strike in gurgain

सड़क पर उतरे बैंक कर्मचारी, कामकाज ठप

Tue, 11 Feb 2014 04:29 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 11 Feb 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
bank strike in gurgain

देश्ा भ्ार में सरकारी बैंकों के कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर हैं। इसके चलते गुड़गांव के लगभग साढ़े चार सौ बैंक बंद रहे। इससे 8000 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने किया है। उधर, हरियाणा इंप्लाइज बैंक फेडरेशन के बैनर तले जिले के बैंककर्मी सड़क पर उतर चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन


यूनियन के लोगों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह बेमियादी हड़ताल पर भी उतर सकते हैं।

हरियाणा इंप्लाइज बैंक फेडरेशन के हरियाणा प्रवक्ता धर्मवीर गोदारा ने बताया कि गुड़गांव में आठ हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सैलरी रिवाइज नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव नवंबर, 2012 से रोक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग का विरोध
बैंक कर्मियों ने आउटसोर्सिंग के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग बंद होनी चाहिए। वहीं, बैंकों के निजीकरण के खिलाफ भी कर्मियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि औद्योगिक घरानों को केंद्र सरकार लाइसेंस दे रही है। साहूकारी पद्धति होने से गांव के गरीब, किसान और आम लोगों को इससे काफी परेशानी होगी।


एटीएम में पैसे खत्म
हड़ताल के कारण शहर के तकरीबन ढाई हजार एटीएम भी बैठने के कगार पर हैं। सोमवार की शाम तक ही कई एटीएम से पैसे खत्म हो गए थे। राजीव नगर के मोहन कुमार, पटेल नगर के कृष्ण और सेक्टर-15 के विकास धनखड़ ने कहा कि बैंक बंद होने से दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed