फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ban on screening of documentary made on Kejriwal's jail visit

Unbreakable: केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर लगी रोक, दिल्ली पुलिस ने बताई ये वजह

Sat, 18 Jan 2025 03:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 18 Jan 2025 03:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल आप नेताओं के जेल जाने को लेकर बनी है। 

विज्ञापन
Ban on screening of documentary made on Kejriwal's jail visit
अरविंद केजरीवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@arvindkejriwal

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल जुड़ी डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकबल की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का दावा किया है। यह डॉक्यूमेंट्री उस समय पर आधारित है, जब अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन जेल में बंद थे। यह डॉक्यूमेंट्री इन नेताओं की जेल यात्रा पर बनाई गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा रोक लगाने पर आप नेताओं का कहने है कि पुलिस ने भाजपा के कहने पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है। आज 11:30 बजे प्यारे लाल भवन (आईटीओ) में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी।

विज्ञापन


वहीं, डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए यह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होगा। हम सभी दलों से इस समय चुनाव नियमों और विनियमों का पालन करने का आग्रह करते हैं। चूंकि चुनाव घोषित हो चुके हैं, इसलिए राजनीतिक दलों को डीईओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। चुनाव के दौरान यह एक मानक प्रक्रिया है। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी पर एक फिल्म बनी है। आज जहां इस फिल्म को पत्रकारों को दिखाया जाना था, वहां देखिए, कितनी भारी संख्या में पुलिस लगाकर भाजपा ने इस फिल्म को दिखाने से रोक दिया। भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आखिर क्यों? भाजपा इस फिल्म को क्यों रोकना चाहती है? इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है जिससे भाजपा डरी हुई है? ये  फिल्म पर्दे के पीछे के उन सब रहस्यों को उजागर करती है जब गलत तरीके से 'आप' के नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। ये भाजपा  सरकार के गैर कानूनी और गैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब हम इस फिल्म को जनता को दिखाकर रहेंगे: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किसी फिल्म को दिखाने में पुलिस का कोई रोल ही नहीं होता है तो पुलिस से इसकी इजाजत क्यों ली जाती? अब हम इस फिल्म को जनता को दिखाकर रहेंगे। इसे चाहे हम कमरे में बैठाकर मोबाइल में दिखायें या फिर व्हाट्सएप पर भेजें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed