{"_id":"584aa74d4f1c1be15944ae07","slug":"badarpur-toll-plaza-do-not-have-any-fast-tag-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: बदरपुर टोल प्लाजा पर फास्टटैग की सुविधा अभी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: बदरपुर टोल प्लाजा पर फास्टटैग की सुविधा अभी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
toll plaza
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा को कैशलेस बनाने के लिए फास्टटैग व आरएफआईडी कार्ड के जरिये भुगतान की सुविधा देने का दावा किया है लेकिन फरीदाबाद-बदरपुर फ्लाईओवर पर हाल फिलहाल इस सुविधा का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। टोल मार्ग पर फास्टटैग लेन अब तक शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि, बृहस्पतिवार को सरकार ने डिजिटल भुगतान पर 10 फीसदी की छूट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
दिल्ली से फरीदाबाद को जोड़ने वाले बदरपुर फ्लाईओवर से रोजाना 45 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। सरकार की तरफ से फास्टटैग के अलावा अन्य डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिये टोल भुगतान की घोषणाओं के बाद वाहन चालकों का इसकी तरफ रुझान बढ़ा है लेकिन टोल प्लाजा पर इसकी कोई तैयारी नहीं हैं।
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारियों की मानें तो फास्टटैग लेन तैयार हो चुकी है लेकिन अब तक एनएचएआई से इसे शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है। अब दिसंबर के अंत तक इसके शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, टोल प्लाजा पर रोजाना लंबी लाइन लगने की समस्या को देख टोल कंपनी ने सुबह-शाम पीक टाइम में अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है। टोल मार्ग पर पहले आठ लेन से वाहन निकाले जा रहे थे, लेकिन अब भीड़ बढ़ने पर एक अतिरिक्त लेन शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा इमरजेंसी सेवा के लिए भी फिलहाल फास्टटैग लेन से काम चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह पीक टाइम के दौरान टोल बूथ पर लोगों को पहले के मुकाबले कम परेशानी उठानी पड़ी। टोल प्रबंधक विजय कौशिक ने बताया कि पीक टाइम में थोड़ी परेशानी सामने आ रही है लेकिन इससे निपटने के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। फास्टटैग सेवा इस महीने के अंत तक ही शुरू हो पाएगी।