{"_id":"4fcc08ced4ed55bad51c34a85d4ca0e7","slug":"badarpur-to-ymca-metro-project-haryana-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो यहां समय से पहले भी दौड़ाई जा सकती है मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो यहां समय से पहले भी दौड़ाई जा सकती है मेट्रो
कुंदन तिवारी/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा किया जा सकता है। ऐसे में तय समय से पहले भी मेट्रो रेल फरीदाबाद में दौड़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
इसी आधार को लेकर मेट्रो प्रशासन की ओर से अपनी कार्यो को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो कॉरिडोर का काम लगभग-लगभग पूरा हो चुका है। ऐस में केवल स्टेशन को तैयार करने की दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अगर सभी स्टेशनों के कार्यो की ओर नजर डाली जाए तो कई स्टेशनों पर 35 से 65 फीसदी तक कार्य को पूरा किया जा चुका है। जुलाई माह तक सभी स्टेशनों के निर्माण कार्य को पूरी तरह से समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद केवल फिनिसिंग टच देने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक सभी स्टेशनों पर ग्राउंड फ्लोर तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके ऊपर का काम किया जा रहा है। मेट्रो स्टेशनों का काम जल्द से पूरा हो सके। इसके लिए इसे अलग-अलग कंपनी में बांट दिया गया है। जिससे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
गौरतलब है कि मार्च 2012 में बदरपुर वाईएमसीए मेट्रो प्रोजेक्ट तहत शहर में 13.875 किलोमीटर कॉरिडोर विछाने काम शुरू किया गया था। जिसकी समय सीमा 25 माह निर्धारित की गई थी। साथ ही यह कहा गया था कि सितंबर से मेट्रो का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। जबकि 2014 दिसंबर में लोगों के लिए मेट्रो रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी।
किस स्टेशन पर कितना कार्य पूरा
स्टेशन------------------काम की स्थिति
सराय ख्वाजा--------------20 प्रतिशत
एनएचपीसी----------------50 प्रतिशत
मेवला महराजपुर----------35 प्रतिशत
सेक्टर-27ए---------------35 प्रतिशत
बड़खल-------------------35 प्रतिशत
ओल्ड फरीदाबाद-----------65 प्रतिशत
अजरौंदा------------------30 प्रतिशत
न्यू टाउन-----------------35 प्रतिशत
वाईएमसीए----------------20 प्रतिशत