फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bad condition of air continues, aqi 247

Delhi NCR News: हवा की खराब श्रेणी बरकरार, एक्यूआई 247 दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली(संवाद)। दिल्ली में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में एक सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 309 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 305, गुरुग्राम में 273 और नोएडा में 274 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 230 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2100 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 13500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 251.4 और पीएम2.5 की मात्रा 117.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed