{"_id":"60cc597d8c297965227cb389","slug":"baba-ka-dhaba-fame-kanta-prasad-admitted-in-safdarjung-hospital-condition-serious-swallows-sleeping-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Jun 2021 02:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:55 PM IST
सार
एक वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश में रातों-रात मशहूर हुए बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
बाबा का ढाबा
- फोटो : शुजात आलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश में रातों-रात मशहूर हुए बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और शुक्रवार को उन्होंने नींद की गोलियां खा लीं।
विज्ञापन
नींद की गोलियां खाने के बाद उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांता प्रसाद की हालत स्थिर है। वह सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू यूनिट-2 में वेंटिलेटर पर हैं। जांच अधिकारी ने बताया है कि उनके मेडिकल में पाया गया है कि उन्होंने शराब और नींद की गोलियों का सेवन किया था।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में जब कांता प्रसाद की पत्नी बादामी देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। उन्हें नहीं पता कि कांता प्रसाद ने क्या खाया, उन्होंने देखा भी नहीं। वह बेहोश हुए तो मैं ढाबे पर बैठी थी। डॉक्टर ने हमें अभी तक कुछ बताया नहीं है। उनके दिमाग में क्या चल रहा था मुझे नहीं पता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते साल गौरव नाम के यूट्यूबर ने कांता प्रसाद के बाबा का ढाबा का वीडियो बनाकर लोगों से उनकी मदद के लिए कहा था। जिसके बाद रातों रात कांता प्रसाद का ढाबा मशहूर हो गया था। पूरे देश से लोगों ने उन्हें आर्थिक रूप से सहायता दी थी।
उसके कुछ दिनों बाद कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर ही धोखाधड़ी का इल्जाम लगा दिया था। कांता प्रसाद का कहना था कि लोगों ने मदद के जो पैसे गौरव के खाते में भेजे थे उसमें से सारे उसने कांता प्रसाद को नहीं दिए। हालांकि बाद में इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
वहीं कुछ महीनों बाद कांता प्रसाद ने मदद के पैसों से अपना रेस्टोरेंट भी खोला था जो इसी साल लॉकडाउन के चलते बंद करना पड़ा। बीते दिनों कांता प्रसाद ने वीडियो डालकर यूट्यूबर गौरव से माफी मांगी थी।