फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya case hearing in Supreme Court today

10 साल से अटके अयोध्या मामले पर आज सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

Tue, 26 Feb 2019 04:37 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 26 Feb 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya case hearing in Supreme Court today
राम जन्मभूमि

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को अयोध्या मामले पर सुनवाई करेगी। पांच सदस्यीय नई संविधान पीठ पहली बार इस मुद्दे की सुनवाई करेगी। पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल हैं। जस्टिस यूयू ललित के 10 जनवरी को सुनवाई से अलग होने के बाद नई पीठ का गठन किया गया है। यह मामला वर्ष 2010 से लंबित है। 

विज्ञापन




भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोमवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल पर पूजा करना लोगों का मूल अधिकार है। इस पर पीठ ने उनसे मंगलवार को होनी वाली सुनवाई के दौरान मौजूद रहने को कहा। स्वामी ने याचिका दायर पर विवादित स्थल पर पूजा करने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन


10 जनवरी को चीफ जस्टिस ने रजिस्ट्री को 15 बक्सों में रखे दस्तावेज को निरीक्षण कर व्यवस्थित करने के लिए कहा था ताकि सुनवाई शुरू हो सके। चीफ जस्टिस ने पाया था कि इस मामले में चार सूट में 122 मसले हैं, 88 गवाहों का परीक्षण किया गया और उनकी गवाही 13886 पेज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


275 दस्तावेज पेश किए गए। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला भी 8533 पेज का है। पीठ ने रजिस्ट्री को यह भी कहा था कि वह विशेषज्ञों की मदद से यह देखे कि फारसी, संस्कृत, अरबी, गुरमुखी और हिंदी के दस्तावेज का सही अनुवाद हुआ है या नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed