फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   avtar singh bhadana votes

अपने गांव में ही इज्जत बचा पाये भड़ाना

Wed, 21 May 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 May 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
avtar singh bhadana votes

कभी मुख्यमंत्री तो कभी देश के गृहमंत्री बनने का सपना देखने वाले पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना की इज्जत चुनाव में सिर्फ उनके पैतृक गांव वालों ने रखी। इसके अलावा हर क्षेत्र में वे भाजपा और इनेलो से पीछे रहे।

विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, बड़खल विधानसभा में पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के गांव अनंगपुर में 172 से 176 तक पांच बूथ बनाए गए थे। यहां गांव वालों ने उनका भरपूर साथ दिया। पांचों बूथों पर भड़ाना को 2302 वोट मिले। उनके गांव में इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद को मात्र 65 वोट से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी ने भड़ाना के गांव से भी 1169 वोट झटक लिए।
विज्ञापन


राज्य में सबसे पहले खाद्य सुरक्षा कानून लागू कराने की दुहाई देने वाले कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह अपने गांव नवादा खोह से कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 333 वोट दिला पाए। जबकि उनके यहां भाजपा को 730 और इनेलो को 241 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इंडियन नेशनल लोकदल की कमान संभालने वाले जिलाध्यक्ष नगेंद्र भड़ाना अपने इलाके एनआईटी में पार्टी प्रत्याशी आरके आनंद को दस हजार भी वोट नहीं दिलवा पाए। जबकि इसी विधानसभा से वह खुद विधायक बनने का सपना संजोए बैठे हैं। यहां से इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद को 8443 वोट मिले, जबकि भाजपा ने 84,920 वोट बटोरे। कांग्रेस प्रत्याशी के हिस्से में 18,228 वोट आए हैं।

मेयर अशोक अरोड़ा के क्षेत्र एनआईटी-एक के बूथ नंबर 81 से 84 तक में कांग्रेस को केवल 561 वोट ही मिले, जबकि भाजपा 1406 वोट पाने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed