फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avoid these things on Holi

होली के रंग में रंगने से पहले यह जरूर पढ़ लें

Mon, 17 Mar 2014 08:26 AM IST
Updated Mon, 17 Mar 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
Avoid these things on Holi
होली रंगों का त्योहार है, लेकिन यही रंग आपकी त्वचा, बालों व आंखों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। केमिकलयुक्त रंग शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकते है।
विज्ञापन


इनसे बचने के लिए रंगों के चुनाव में सावधानी जरूरी है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शांता पासी का कहना है कि होली के दौरान हर्बल रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


इससे लोगों की त्वचा को नुकसान नहीं होता है। शरीर के बाहर रहने वाले अंगों, जैसे बांह, पैर, चेहरे, पर तेल का प्रयोग करना चाहिए। इससे हानिकर रंग त्वचा पर नहीं चढ़ता है। हर्बल रंग हिना और हल्दी को पीसकर, लाल चंदन को आटे या मैदे में मिलाकर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें, कैसे करें बचाव?

Avoid these things on Holi

होली खेलने से करीब एक घंटे पूर्व शरीर पर कोई भी तेल, मास्चराइजर लगा लें। सनस्क्रीन को आंखों के पास व आई लैश पर लगाएं।

शरीर के ज्यादातर हिस्से को कपड़े से ढककर रखें। बालों में तेल की मसाज करें, ताकि रंग ठहरे नहीं।

पानी से होली खेलने पर बालों को बांधकर रखें। रंग उतारने के लिए स्करब, साबुन का उपयोग न करें। गर्म पानी से शरीर को न धोएं। इससे रेशे पड़ जाएंगे। किसी भी प्रकार के ब्यूटी फेशियल पैक आदि का उपयोग न करें।

कैसे उतारें रंग?

Avoid these things on Holi

बेसन, मुल्तानी मिट्टी के लेप को रंग उतारने के लिए लगाएं। नींबू के जूस में दही मिलाकर लेप लगाने से रंग उतरेगा।

चने के आटे में मीठा तेल, मिल्क क्रीम को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से रंग कम हो जाएगा।

सा‌थ ही रंग उतारने के लिए स्करब, साबुन का उपयोग न करें। गर्म पानी से शरीर को न धोएं। इससे रेशे पड़ जाएंगे। किसी भी प्रकार के ब्यूटी फेशियल पैक आदि का उपयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed