{"_id":"9cdd7bcd8e266ebd8fe088e5d60377c5","slug":"avoid-the-falling-passenger-escalators-in-metro-station-closure","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन में एस्केलेटर बंद होने पर गिरने से बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन में एस्केलेटर बंद होने पर गिरने से बचे यात्री
अमर उजाला, वैशाली
Updated Tue, 29 Jul 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक बिजली जाने से एस्केलेटर अचानक बंद हो गए। इस दौरान यात्री गिरते-गिरते बचे। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक मेट्रो संचालन भी बाधित रहा। हालांकि सप्लाई तुरंत सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अचानक मेट्रो स्टेशन की बिजली गुल होने से एस्केलेटर्स अचानक बीच में ही रुक गए। इस दौरान कई यात्री गिरते-गिरते बचे। यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो वहां मेट्रो ही नहीं थी।
विज्ञापन
मेट्रो करीब 20 मिनट बाद आई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। कई यात्रियों ने मेट्रो छोड़ ऑटो और बसों से सफर करना ही बेहतर समझा। इस दौरान स्टेशन पर घोषणा हुई कि तकनीकी समस्या के चलते मेट्रो में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक मेट्रो स्टेशन की बिजली बाधित रही। डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो स्टेशन की बिजली सप्लाई में समस्या आ गई थी। जिसके चलते परेशानी हुई थी। इसे तुरंत ठीक करा दिया गया। कुछ ही देर में मेट्रो संचालन दुरुस्त करा दिया गया।