फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto permit scheme in delhi ncr

पॉलिटिक्स का शिकार हो गई ये योजना!

Wed, 23 Apr 2014 08:27 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
auto permit scheme in delhi ncr

एनसीआर ऑटो परमिट योजना को रफ्तार देने में दिल्ली ने यूपी और हरियाणा को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में परमिट के लिए आवेदन का सिलसिला तेज हो गया है, लेकिन यूपी-हरियाणा में यह योजना सरकारी फाइलों में अटकी हुई है। तीनों राज्यों के बीच औपचारिक समझौता होने के बाद ही यह योजना आगे बढ़ेगी।

एनसीआर ऑटो परमिट योजना को लेकर भले ही तीनों राज्यों में सहमति बन गई हो, लेकिन औपचारिक समझौता जब तक नहीं होगा तब तक किसी भी राज्य का ऑटो एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन

दिल्ली की राजनीति से अटकी योजना

auto permit scheme in delhi ncr

मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर के लिए अब तक तीनों राज्यों के परिवहन विभाग में अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।

पिछले साल ही ऑटो परमिट योजना को रफ्तार मिलनी थी, लेकिन दिल्ली की राजनीतिक खींचतान में यह योजना उलझकर रह गई है। कभी दिल्ली के विधानसभा चुनाव तो कभी लोकसभा चुनाव से यह योजना अटकी हुई है।

हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले ही दिल्ली की तरफ से परमिट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा समझौता होने का इंतजार कर रहा है।

चुनाव बाद होगा फैसला!

auto permit scheme in delhi ncr

आरटीओ गाजियाबाद दिल्ली के लिए परमिट जारी करेगा। नियमानुसार जितने परमिट दिल्ली से यूपी के लिए जारी होंगे, उतने ही परमिट यूपी से दिल्ली के लिए जारी होंगे। लेकिन अब तक नोएडा और गाजियाबाद से परमिट की संख्या निर्धारित नहीं हो सकी है।

एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश सिंह ने बताया कि एनसीआर ऑटो परमिट योजना को लेकर एमओयू बाकी है। चुनाव बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। सहमति बनते ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग परमिट की प्रक्रिया पर काम शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed