फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto drivers in delhi will be on strike

दिल्लीः ऑटो चालकों की हड़ताल आज

Mon, 28 Jul 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Jul 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers in delhi will be on strike

राजधानी की सड़कों पर सोमवार को ऑटो नजर नहीं आएंगे। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के हाल में लिए गए कुछ फैसलों के खिलाफ ऑटो यूनियन ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो चालक आगे फिर हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन


ऑटो रिक्शा संघ के नेता राजेंद्र सोनी ने बताया कि हम कई दिनों से अलग-अलग जगह जाकर अपनी बात रख चुके हैं। सभी जगह आश्वासन तो मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए सोमवार तड़के 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन की सांकेतिक हड़ताल से हम अपनी मांगों को उन तक पहुंचाएंगे। चालक ऑटो के खिलाफ चल रहे ट्रैफिक पुलिस के अभियान और सीएनजी सिलेंडर के पांच साल तक के लिए मिलने वाले प्रमाण पत्र की अवधि घटाकर तीन साल किए जाने से नाराज हैं।


उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में उनसे कहीं जाने के लिए पूछते हैं। शाम के समय मना करने पर उनका चालान काट दिया जाता है, जबकि चालकों को शाम के समय घर जाने की छूट है। अब तक ट्रैफिक पुलिस  तीन हजार से ज्यादा चालान काट चुकी है।

ऑटो चालकों ने शाम को छूट मिलने की मांग की। ऑटो यूनियन का कहना है कि सीएनजी सिलेंडर के लिए जारी होने वाले प्रमाण पत्र का समय तीन साल होने से सैकड़ों चालकों को पंप पर सीएनजी नहीं मिल रही है।

परिवहन विभाग के अचानक आए इस फैसले से चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वे रिप्लेसमेंट की कछुआ चाल का भी विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed