फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto driver returns bag containing Rs 8.23 lakh left in auto in Ghaziabad

UP: चालक रवि कुमार ने कायम की ईमानदारी की मिशाल, ऑटो में यात्री का छूटा लाखों रुपये से भरा बैग; पुलिस को सौंपा

Fri, 21 Mar 2025 05:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिशाल कायम की है। चालक के ऑटो में कारोबारियों का लाखों रुपये से भरा बैग छूट गया था। चालक ने बैग थाने पहुंचकर पुलिस को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने कारोबारियों को बुलाकर उन्हें उनके रुपये सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
auto driver returns bag containing Rs 8.23 lakh left in auto in Ghaziabad
ऑटो चालक ने लौटाए रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो चालक रवि कुमार ने रुपये से भरा बैग पुलिस को सौंपकर ईमानदारी की मिशाल कायम की है। जनपद ललितपुर के कस्बा मंडावरा निवासी दिवाकर पुराने वाहनों की बिक्री और खरीद का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने साथी राजू, अरविंद और सौरभ के साथ वाहन खरीदने नगर में आए। 

विज्ञापन




गोविंदपुरम से पुराने बस अड्डे पर पहुंचने के लिए चारों ऑटो में सवार हो गए। उतरते समय उनका रुपये से भरा बैग ऑटो में छूट गया। कारोबारी सिहानी गेट थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। रात को रवि ऑटो लेकर घर पहुंचा तो रुपये से भरा बैग देखा। शुक्रवार की सुबह ऑटो चालक सिहानी गेट थाने पहुंचा और 8.23 लाख रुपये का बैग पुलिस को सौंप दिया। सिहानी गेट पुलिस ने कारोबारियों को बुलाकर उन्हें उनके रुपये सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed