फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver murdered by slitting his throat in Gandhi Nagar police station area

Delhi Crime: ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, पुराने लोहे के पुल पर दो घंटे ऑटो में पड़ा रहा शव

Tue, 21 Jan 2025 05:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 05:39 AM IST
सार

सूचना मिलते ही गांधी नगर, शास्त्री पार्क और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्याकांड का एरिया एक-दूसरे का बताकर तीनों थानों की पुलिस एक दूसरे से उलझती रही। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद गांधी नगर में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Auto driver murdered by slitting his throat in Gandhi Nagar police station area
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुराने लोहे के पुल पर एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद इस्लाम (25) के रूप में हुई है। करीब दो घंटे तक उसका शव ऑटो में पड़ा रहा। रात के समय पीसीआर कॉल कर हत्या की खबर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांधी नगर, शास्त्री पार्क और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्याकांड का एरिया एक-दूसरे का बताकर तीनों थानों की पुलिस एक दूसरे से उलझती रही। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद गांधी नगर में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस्लाम के पास से उसका मोबाइल गायब है। पुलिस को उसकी जेब से 900 रुपये मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि इस्लाम की हत्या आपसी रंजिश के तहत की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच पुल पर खड़ा था ऑटो पुलिस के मुताबिक इस्लाम अपने परिवार के साथ जनता कालोनी, वेलकम में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद आसिफ, मां, भाई व बहन हैं। इस्लाम किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। रविवार शाम के समय वह ऑटो लेकर पुरानी दिल्ली की ओर जा रहा था। इस बीच किसी ने रास्ते में उसकी हत्या कर दी। उसके गले और कंधे पर चाकू के घाव थे। इस्लाम का ऑटो बीच पुल पर खड़ा था। इस बीच वाहन वहां से गुजरते रहे। किसी ने वारदात की जानकारी पुलिस को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed