{"_id":"5bdbb8afbdec226956572920","slug":"auto-driver-arrested-in-case-of-sexually-assaulting-foreign-woman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विदेशी महिला से अश्लील हरकतें करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विदेशी महिला से अश्लील हरकतें करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत कुंज (नॉर्थ) में एक विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकतें करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन पाल के रूप में हुई। आरोपी मूलरूप से मैनपुरी (यूपी) का रहने वाला है। दिल्ली में फतेहपुर बेरी इलाके में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित विदेशी महिला जेएनयू से एमए कर रही है। महिला ने भारतीय पुरुष से शादी की हुई है। वह 30 अक्तूबर को ऑटो से फोर्टिस अस्पताल से जेएनयू आ रही थी। उसने देखा कि चालक शीशे से उसे देख रहा था। जब वह जेएनयू के सामने उतरकर किराया देने लगी, तो चालक अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने सूझबूझ दिखाई और चालक का मोबाइल से फोटो खींच लिया। ऑटो का नंबर भी नोट कर लिया था।
विज्ञापन