फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Authority will Investigate of millions guard.

करोड़ों के चौकीदार पर प्राधिकरण कसेगा शिकंजा

Mon, 12 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Authority will Investigate of millions guard.

ठगी का आरोपी चौकीदार नितिन राठी प्रकरण में प्राधिकरण ने भी विभागीय जांच शुरू कर दी है। डीजीएम एनपी जायसवाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के एसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि चौकीदार के पद पर रहते हुए नितिन राठी ने लोगों के साथ ठगी की है, जैसा कि लोगों ने बयान दर्ज कराया है। यह सेवा नियमावली का भी उल्लंघन है। इससे प्राधिकरण की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

आरोपों में कितनी सच्चाई है इसके लिए विभागीय जांच शुरू की गई है। रिपोर्ट देने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं हुई है, लेकिन जांच अधिकारी से शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है। अगर जांच में नितिन दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसकी बर्खास्तगी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को कोई और पीड़ित प्राधिकरण में नितिन राठी के खिलाफ शिकायत लेकर नहीं आया, सिर्फ 11 पीड़ितों की शिकायत पहले से दर्ज है, जबकि 60 से 70 लोगों के चौकीदार की ठगी का शिकार बनने की बात कही जा रही थी। प्राधिकरण ने इन पीड़ितों का पैसा लौटाने के लिए खाते को खंगालना शुरू कर दिया है। पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद प्राधिकरण के खाते में जमा धनराशि वापस की जाएगी।

पीड़ित नहीं बता रहे कितने का हुआ धोखा
प्लाट या फ्लैट के लालच में कई ऐसे पीड़ित हैं जिन्होंने 25 से 30 लाख रुपये कैश भी दिया है। यह पैसा कहां से आया, इस डर के कारण कुछ लोग शिकायत तो कर रहे हैं लेकिन रकम 3-4 लाख ही बता रहे हैं। चूंकि जो पैसा रिश्वत के रूप में लोगों ने नितिन को दिया, उसके लिए प्राधिकरण कुछ नहीं करेगा। प्राधिकरण सिर्फ उसी पैसे की वापसी का प्रबंध कर रहा है जो प्रॉपर्टी के मार्फत बैंकों में जमा किया गया है।


सूत्र तो यह भी बताते हैं कि नितिन ने जो पैसा कमाया है, वह 5 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है। क्योंकि जिस हिसाब से वह घूमने-फिरने और शान शौकत पर खर्च करता था, प्राधिकरण के चौकीदार की हैसियत से बाहर है। क्योंकि करीब 20 हजार रुपये की तनख्वाह लेकर नोएडा में रहकर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed