{"_id":"06540c2d7f5f8b453a7093f30d2e0f3f","slug":"authority-generates-income-through-selling-aplication","type":"story","status":"publish","title_hn":"1073 लोगों का भाग्य चमकने वाला है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1073 लोगों का भाग्य चमकने वाला है!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की लेफ्ट आउट फ्लैट योजना में भले ही 1073 आवेदकों का ही भाग्य चमकेगा, लेकिन इससे प्राधिकरण की अभी से चांदी हो रही है।
विज्ञापन
बैंकों के जरिये प्राधिकरण अब तक 18 हजार आवेदन पत्र बेच चुका है। एक हजार रुपये की कीमत के इन आवेदन पत्रों से 1.80 करोड़ रुपये की आमदनी हो चुकी है। सात हजार आवेदन पत्र और छपवाए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये ऑफर मिस न करें कार डीलर
विज्ञापन
अगले तीन दिन में इनके भी बिक जाने की उम्मीद है। लिहाजा ढाई करोड़ रुपये की आमदनी सिर्फ आवेदन पत्रों को बेचने से होगी, फ्लैटों के ड्रॉ की संभावित तिथि 15 फरवरी तय की गई है।
लेकिन आवेदनों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्क्रूटनी करने में ज्यादा समय लग सकता है। इसी बीच यदि चुनावी अधिसूचना लागू हो गई तो मई में अधिसूचना खत्म होने के बाद ही ड्रॉ हो सकेगा।