फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Austarlian runner Farmer reached Delhi

दिल्ली पहुंचे कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई मैराथन रनर

Mon, 14 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Austarlian runner Farmer reached Delhi
पट फारमर

कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ लगा रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पट फारमर रविवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बदरपुर से दिल्ली की सीमा से प्रवेश किया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में अल्ट्रा मैराथन रनर के रूप में मशहूर पट फारमर ऑस्ट्रेलियाई संसद के आठ साल तक सदस्य रहे हैं। उन्होंने बतौर रनर नॉर्थ पोल से साउथ पोल तक दौड़ पूरी की है। जब उन्होंने दिल्ली की सीमा में प्रवेश किया, तो दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) महाप्रबंधक केबी शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पट फारमर ने यह दौड़ बीते 26 जनवरी को शुरू की थी, क्योंकि इसी दिन भारतीय गणतंत्र दिवस के साथ ऑस्ट्रेलिया दिवस भी था। उन्होंने यह दौड़ कन्याकुमारी से शुरू की है, जो कश्मीर में जाकर खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट फारमर का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को और मजबूत करने और एक-दूसरे देश के वासियों को बेहतर तरीके से समझने व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए द स्प्रिट ऑफ इंडिया रन की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed