{"_id":"5a5631f64f1c1b4a198b5d1d","slug":"auction-of-huda-s-properties-will-be-started-from-16-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा के संपत्तियों की पहली नीलामी होगी 16 को, यहां से लें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा के संपत्तियों की पहली नीलामी होगी 16 को, यहां से लें जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने 2018 में होने वाली प्लॉटों की नीलामी के लिए संपत्तियों का ब्यौरा तैयार कर लिया है। विभाग ने इस नीलामी में कुल 32 व्यावसायिक व संस्थागत भूखंडों को शामिल किया है। जिनकी नीलामी 16 जनवरी को विभाग की साइट पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदक 11 जनवरी तक पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक नए वर्ष में हुडा द्वारा आयोजित की जाने वाली यह पहली नीलामी है। विभाग ने इस नीलामी के लिए संपदा एक अधिकार क्षेत्र में आने वाली करीब 50 संपत्तियों की सूची तैयार की थी।
विज्ञापन
जिसे सत्यापन के लिए मुख्यालय भेजा गया था। अधिकारियों के मुताबिक सत्यापन के बाद केवल 32 संपत्तियों को ही नीलाम करने की मंजूरी मिली है। इन संपत्तियों में सेक्टर चार में 9 व्यावसायिक बूथ, सेक्टर पांच में 7 व्यावसायिक बूथ और ओल्ड ज्यूडीशियल कॉप्लेक्स में 6 व्यावसायिक बूथों को शामिल किया गया है। वहीं सेक्टर 9ए मेें 8 डबल स्टोरी इमारतों सहित एक शिक्षण संस्थान और एक क्लीनिक साइट को भी नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन