फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination 2018 in india

39 शहरों में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, छात्रों में जमकर दिखा उत्साह

Sun, 28 Oct 2018 01:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination 2018 in india
Atul Maheshwari Scholarship - फोटो : amar ujala

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 39 शहरों के 42 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी पहले ही पूरी कर ली गई थी। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 28 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं कराई जा रही है। 

विज्ञापन


इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 18 नवंबर को परीक्षा होगी। विद्यार्थी एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए थे। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे।

विज्ञापन

इन सेंटरों पर 28 को होगी परीक्षा

Atul Maheshwari Scholarship Examination 2018 in india
Atul Maheshwari Scholarship - फोटो : amar ujala
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदौई, फरूर्खाबाद, प्रतापगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, जम्मू, ऊधमपुर, गोंडा, फैजाबाद, सुल्तानपुर, रामपुर, अमरोहा, वाराणसी, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, हद्वानी, अल्मोड़ा, लखीमपुरखीरी, रेवाड़ी, हिसार, फरीदाबाद, धर्मशाला, चंबा और शिमला बाकी जगह 18 नवंबर को होगी।

इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन आवेदन किया था। एडमिट कार्ड भी ई-मेल से ही भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed