फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to murder on Northeast two students.

पूर्वोत्तर के दो छात्रों पर किया जानलेवा हमला

Fri, 19 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder on Northeast two students.

नई दिल्ली के आरके पुरम इलाकेमें पूर्वोत्तर के दो छात्रों पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। स्कूल के बाहर छात्रों की बेरहमी से फिल्मी स्टाइल में पिटाई की गई।

विज्ञापन


छात्रों के सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। आरोपी छात्र भी उसी स्कूल के छात्र हैं। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास और मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार, यह मामला आरके पुरम के सेक्टर -आठ में स्थित प्राइवेट स्कूल होप फाउंडेशन का है। छात्र बोरिस इंफाल, मणिपुर का रहने वाला है और दिल्ली में किशनगढ़ में परिवार के साथ रहता है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ता है। दूसरे छात्र का नाम लालरेन सांगा है और वह मिजोरम का रहने वाला है। लालरेन दसंवी कक्षा का छात्र है। दोनों दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के समय चार-पांच सीनियर छात्रों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी स्कूल में एक नाइजीरियन छात्र पढ़ता है। उस छात्र से पीड़ित छात्रों की दोस्ती थी। आरोपी छात्र ने नाइजीरियन युवक पर कुछ भद्दी टिप्पणी कर दी थी। इस बात पर झगड़ा हो गया था। पुलिस केअनुसार, आरोपी छात्र नाबालिग हैं और 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। दो को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed