फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to misdeed with woman in Delhi by barging into her house she resisted man attacked with knife

गोल्डी की गंदी नजर: घर में घुसकर की महिला से जबरदस्ती, विरोध पर दी खौफनाक सजा; काश पति ने पहले उठाया होता कदम

Tue, 22 Oct 2024 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

पुलिस को पता चला कि महिला पर पड़ोस में रहने वाले 36 साल के रविंदर सिंह उर्फ गोल्डी ने चाकू से हमला किया है। सोमवार शाम महिला का ऑपरेशन किया गया। महिला के शरीर पर दो दर्जन से अधिक चाकू के घाव हैं।

विज्ञापन
Attempt to misdeed with woman in Delhi by barging into her house she resisted man attacked with knife
पड़ोसी ने महिला की पीठ पर किए चाकू से कई वार - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक शादीशुदा महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चौथी मंजिल पर मौजूद महिला खुद को बचाने के लिए नीचे की ओर भागी। आरोपी ने उसका पीछाकर उसके पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के शरीर पर दो दर्जन से अधिक चाकू के घाव हैं। महिला ने किसी तरह से पति को घटना की जानकारी दी। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराय गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान 36 साल के रविंदर सिंह (36) के रूप में हुई है। 30 साल की पीड़ित महिला अपने पति और 12 और 8 साल के दो बच्चों के साथ तिलक नगर इलाके में रहती है। महिला का पति नजफगढ़ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला के पड़ोस में आरोपी रविंदर सिंह अपनी बहन और बहनोई के साथ रहता था। वह द्वारका मोड़ पर बाइक मैकेनिक है। रविंदर का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 11.30 बजे तिलक नगर थाना पुलिस को एक महिला के घर में घुसकर चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों की मदद से परिवार वालों ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को पता चला कि महिला पर पड़ोस में रहने वाले 36 साल के रविंदर सिंह उर्फ गोल्डी ने चाकू से हमला किया है। सोमवार शाम महिला का ऑपरेशन किया गया। महिला के शरीर पर दो दर्जन से अधिक चाकू के घाव हैं। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने परिवार वालों के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता करीब दो साल से अपने पति और बच्चों के साथ इस मोहल्ले में रह रही है। इनका अपना मकान है। पड़ोस में रहने की वजह से महिला की आरोपी से कभी-कभार औपचारिक बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान असहजता महसूस करने पर दो माह से महिला आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोपी के बर्ताव को लेकर महिला ने कभी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी। 

सोमवार सुबह आरोपी महिला के घर में घुस गया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। जब तक परिवार वाले वहां पहुंचे आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता था। महिला के अनदेखी करने पर उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरोपी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म की कोशिश : पति
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। बच्चे भी स्कूल गए थे। घटना के समय उसकी पत्नी इमारत की चौथी मंजिल पर मौजूद थी। आरोपी बालकनी के जरिए घर में घुस गया। उसने उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसकी पत्नी बचने के लिए नीचे की तरफ भागी। आरोपी पीछा करते हुए पत्नी के पीठ और कंधे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसकी पीठ पर करीब 15 घाव हैं। नीचे आने के बाद वह गिर गई। उसको मृत समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया। पत्नी से किसी तरह से उसे फोन किया और बताया कि रविंदर ने उसपर चाकू से हमला कर दिया है उसे बचा लो। यह सुनते ही वह तुरंत भागकर अपने घर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से पत्नी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश की, पुलिस से नहीं की शिकायत
महिला के पति ने बताया कि दो साल पहले वह विकासपुरी इलाके में रहते थे। दो साल पहले तिलक नगर में चौथी मंजिल पर फ्लैट खरीदा था। दो माह पहले रविंदर ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो उसकी बहन ने माफी मांग ली। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसकी पत्नी से कहा कि वह पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने लग जाए। उसकी पत्नी के मना करने पर आरोपी ने तलवार दिखाकर धमकी दी थी। इस बार भी उसकी बहन ने माफी मांग ली। इसलिए पुलिस को शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed