{"_id":"5d28c1498ebc3e6ca8682122","slug":"attack-with-knife-on-father-and-son-in-kanjhawala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंझावला में घर के पास ही पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, नाबालिग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंझावला में घर के पास ही पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, नाबालिग की मौत
Fri, 12 Jul 2019 10:50 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:50 PM IST
सार
-साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे पिता-पुत्र
-पुलिस को आशंका, आपसी रंजिश में हुआ हमला
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली में कंझावला के मीर विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाशों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग बेटे की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शमशेर आलम उर्फ शम्से (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस घायल पिता से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिशन दोनों पर हमला किया गया है। कंझावला थाना पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि शमशेर आलम अपने परिवार के साथ मीर विहार में रहता था। उसके परिवार में पिता मोहम्मद सलीम, मां जरीना और एक बहन है।
विज्ञापन
सलीम और शमशेर दोनों सब्जी बेचने का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। इस बीच घर से चंद कदमों की दूरी पर तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद एक बदमाश ने पहले पिता पर चाकू से हमला कर दिया, फिर बेटे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। शोरशराबा सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गए। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सलीम व उसके बेटे शमशेर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सलीम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि शुक्रवार दोपहर शमशेर की मौत हो गई।