फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on sexual harassment victim in Greater Noida

गवाही न दे पाए इसलिए सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पर जानलेवा हमला, मरा सझकर फेंका

Fri, 28 Jun 2019 09:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Jun 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Attack on sexual harassment victim in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सात माह पहले कासना कोतवाली में पति, देवर व नंदोई पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली एक महिला ने देवर समेत तीन लोगों पर सिर में रॉड मारकर और गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता को आरोपी नॉलेज पार्क क्षेत्र में मरा हुआ समझकर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजन को सूचना दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के देवर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी महिला का विवाह लगभग सात साल पहले जिले की ही निवासी एक युवक से हुआ था। सात माह में पहले पीड़िता कासना कोतवाली क्षेत्र में रहती थी और नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज में रिसेप्निस्ट थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसके पति, देवर और नंदोई ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस चार्जशीट कोर्ट में भेज चुकी है और बृहस्पतिवार को मामले में कोर्ट में तारीख थी। बुधवार दोपहर वह सैलरी का चेक लेने कॉलेज जा रही थी। 

आरोप है कि वह ऑटो से उतरकर जैसे ही कॉलेज की तरफ बड़ी। तभी कार में सवार होकर आए उसके दो देवर और मुंह पर कपड़ा बांधे एक अन्य व्यक्ति ने उसके सिर में रॉड से हमला कर दिया। 

इसके बाद आरोपियों ने उसके गले में फंदा डालकर पीड़िता को कार में खींच लिया। पीड़िता बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। पुलिस ने उसे रास्ते से उठाकर शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले गए। 

आरोपियों के डर से छोड़ी थी नौकरी
पीड़िता और उसके पिता का कहना है कि आरोपियों के सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद से पीड़िता अपनी बड़ी बेटी और छोटे बेटे के साथ मायके में ही रहती है। आरोपियों की डर की वजह से पीड़िता ने कुछ दिन  पहले कॉलेज से नौकरी छोड़ दी थी। इसके चलते वह अंतिम माह का वेतन लेने कॉलेज जा रही थी। 

महिला के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन को सूचना दी गई। पिता की तहरीर पर मामले में महिला के दो देवरों समेत तीन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। - अरविंद पाठक, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed