फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on cm osd in faridabad

सीएम के ओएसडी के रिश्तेदार पर कातिलाना हमले में दो गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
attack on cm osd in faridabad
मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पूर्व हजंका नेता कृपाराम यादव को रॉड, सरिया आदि से वार कर अधमरा करने के आरोपी मिंटू को शरण देने वाले पिता नारायण और जीजा भीम को एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कृपाराम यादव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर सिंह यादव के रिश्तेदार है।

विज्ञापन


मालूम हो कि चीरसी निवासी कृपाराम 21 नवंबर की शाम बग्गा कांप्लेक्स में रहने वाले खेमचंद नाम के युवक से मिलने आए थे। लौटते समय उन्हें मिंटू और उसके साथियों ने पकड़कर लोहे की रॉड से वार कर दोनों पैर तोड़ डाले थे।
विज्ञापन


सीएम को ओएसडी जवाहर यादव ने इसकी शिकायत डीजीपी केपी सिंह से की थी। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच एसीपी राजेश चेची ने आरोपी मिंटू और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई हुई हैं। मुखबिर से पता चला कि मिंटू और उसके साथियों को उसके पिता नारायण और जीजा भीम सिंह ने शरण दी, इस आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed