{"_id":"9f27a6dffb9035a777810c23c8fc0759","slug":"attack-on-businessman-block-road-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर हमला, पुलिस के खिलाफ लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर हमला, पुलिस के खिलाफ लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ में बृहस्पतिवार रात बल्लभगढ़ से सेक्टर-24 स्थित अपने घर लौट रहे व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई न होता देख शुक्रवार को क्षेत्र के दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बल्लभगढ़ मेन चौक को जाम कर दिया।
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। इसके बाद मौके पर डीसीपी देवेंद्र यादव, एसीपी विष्णु दयाल, सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। सेक्टर-24 निवासी भगत बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में जूतों का व्यापारी है। बृहस्पतिवार शाम को घर लौटने के दौरान कुछ बदमाशों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
भगत ने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों की सहायता से उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिस को मामला दर्ज करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इससे परेशान होकर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात भी दुकानदारों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।
इसके बाद मामला को दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला सेक्टर-24 की पुलिस में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।