{"_id":"b5f7c7f043b2f5ae521f53f92ed6a8e2","slug":"attack-on-african-youth-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली में अफ्रीकी युवक से मारपीट, अगवा करके लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली में अफ्रीकी युवक से मारपीट, अगवा करके लूटा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अभी नॉर्थ-ईस्ट के युवकों पर हो रहे हमले थमे नहीं थे कि अब एक अफ्रीकी युवक से मारपीट की घटना ने खलबली मचा दी।
दक्षिण-पूर्व जिले में अगवा कर अफ्रीकी युवक के साथ मारपीट व लूटपाट की गई। वारदात के बाद युवक को लहूलुहान कर पुल प्रह्लादपुर इलाके में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा।
पुलप्रह्लादपुर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास, लूटपाट व अपहरण का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
पुलिस के अनुसार नाइजीरियाई सैमुअल (32) सात दिन पहले भारत आया था। सैमुअल के माता-पिता भारतीय हैं। वह संगम विहार में रह रहा है और रविवार को अपने दोस्तों के साथ मदनगीर में पार्टी में गया था। देर रात वह दो अन्य अफ्रीकी दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें: दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट के युवकों पर हमला
मदनगीर की अमर सिंह मार्केट के पास से अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। बदमाशों ने सैमुअल से दो मोबाइल, चार हजार भारतीय रुपये और 300 हजार यूएस डॉलर लूट लिए। लूटपाट व मारपीट करने के बाद बदमाशों ने सैमुअल को पुल प्रह्लादपुर इलाके के लालकुंआ में प्रेम नगर बस स्टैंड के पास फेंक दिया था।
किसी राहगीर ने रात करीब एक बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। सैमुअल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद सैमुअल को मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।