फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on a murder accused prisoner in Tihar Jail case registered against two prisoners in Harinagar police station

Tihar Jail: तिहाड़ जेल में हत्यारोपी कैदी पर जानलेवा हमला, हरिनगर थाने में दो कैदियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 10:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 10:32 PM IST
सार

घायल कैदी की पहचान दीपक रावत के रूप में हुई है। वह मूलत: लाजपत नगर साहिबाबाद, गाजियाबाद का रहने वाला है। साल 2009 में नेब सराय थाना पुलिस ने हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। साल 2009 से वह तिहाड़ जेल में बंद है। फिलहाल वह जेल नंबर एक में है।

विज्ञापन
attack on a murder accused prisoner in Tihar Jail case registered against two prisoners in Harinagar police station
तिहाड़ जेल में हत्यारोपी कैदी पर जानलेवा हमला - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ जेल में हत्यारोपी कैदी पर दो कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हाथ से बनाए गए धारदार हथियार से कैदियों ने उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल कैदी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कैदी ने जेलकर्मियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। हरिनगर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


घायल कैदी की पहचान दीपक रावत के रूप में हुई है। वह मूलत: लाजपत नगर साहिबाबाद, गाजियाबाद का रहने वाला है। साल 2009 में नेब सराय थाना पुलिस ने हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। साल 2009 से वह तिहाड़ जेल में बंद है। फिलहाल वह जेल नंबर एक में है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर हरिनगर थाना पुलिस को तिहाड़ के जेल नंबर एक में एक कैदी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल कैदी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। पुलिस वहां से अस्पताल पहुंची। कैदी बयान देने की स्थिति में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इलाज करवाने के बाद कैदी दीपक ने पुलिस को बयान दिया। उसने बताया कि शनिवार को वह कैंटीन से कुछ सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस की बैरक में बंद दो कैदियों शहजाद और संदीप ने उसे घेर लिया। दोनों उसपर जेल के अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार को उन लोगों ने खुद बनाया था।

दीपक ने दो जेल कर्मियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित कैदी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी कैदियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed