फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATMs in Delhi targeted by Mewat miscreants

खास खबर: मेवात के बदमाशों के निशाने पर दिल्ली के एटीएम

Sat, 12 Dec 2020 03:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Dec 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
ATMs in Delhi targeted by Mewat miscreants
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के एटीएम काफी समय से मेवात के बदमाशों के निशाने पर हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार इन बदमाशों की धरपकड़ करती रहती है इनमें से ज्यादातर नूंह के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेवात में ऐसे कई गैंग हैं जो दिल्ली व एनसीआर में एटीएम लूट रहे हैं। ये बदमाश इतने आक्रामक हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोलीबारी करने से भी नहीं चूकते।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है अगस्त माह में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नूंह और वसंत विहार में मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि हर गैंग में करीब दस से पंद्रह बदमाश होते हैं। एक दो बदमाशों की गिरफ्तारी होने पर भी गैंग सक्रिय रहता है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मेवात के अलग गैंग अलग तरीके से एटीएम को निशाना बनाते हैं। कई गैंग के बदमाश सुनसान जगह पर बने एटीएम को अपना निशाना बनाते थे और मशीन को ही उखाड़कर ले जाते हैं, तो दूसरे गैंग जो हाल में सक्रिय हुए हैं वह गाड़ी में गैस कटर लेकर चलते हैं और एटीएम को काटकर उसमें से रुपये निकालकर फरार हो जाते हैं। एक पखवाड़े में बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक एटीएम से लाखों रुपये लूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तीन दिन पहले द्वारका के स्पेशल स्टाफ ने तीन बदमाशों को पकड़कर 6 दिसंबर को डाबड़ी इलाके में एटीएम काटकर 19 लाख की लूट के मामले को सुलझाने का दावा किया था। पकड़े गये तीन बदमाशों की पहचान मेवात, हरियाणा निवासी जाकिर हुसैन, अरमान और बरकत के रूप में हुई। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इनके गैंग में दस बदमाश हैं और एक साथ सभी वारदात को अंजाम नहीं देते।

बैंक अधिकारियों के साथ बैठक
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम लूट को रोकने के लिए लगातार बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की समीक्षा की जाती है। पुलिस बैंक अधिकारियों को सुनसान जगह पर
लगे एटीएम में गार्ड की व्यवस्था करने का सुझाव देती है। साथ ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने की सलाह देती है।

इस साल पकड़े गये एटीएम लूट करने वाले मेवाती बदमाश
22 फरवरी 2020:
साउथ दिल्ली पुलिस ने एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा। तीनों बदमाश मेवात के रहने वाले तालिब, शमीम और शब्बीर हैं। दिल्ली एनसीआर में सात
एटीएम उखाड़ने की बात कबूली।
10 दिसंबर 2020: द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने डाबड़ी में एटीएम काटकर 19 लाख की लूट करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा। तीनों बदमाश मेवात के रहने वाले जाकिर हुसैन, अरमान
और बरकत हैं।
12 सितंबर 2020: कालका जी पुलिस ने एटीएम तोड़कर रुपये लूटने वाले मेवाती गैंग के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार।
14 अगस्त 2020: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद मेवात के अहमद और सद्दाम दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दिल्ली के अलग अलग जगहों से सात एटीएम उखाड़ने का

खुलासा। अहमद ने पूछताछ में बताया कि उसने साथी वसीम, जुनैद, इमरान, शाहिद और अरशद खान हैं।
9 अगस्त 2020: वसंत कुंज इलाके में एटीएम लूटने आये अरशद को मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार।

दिल्ली में एटीएम लूट की वारदातें
21 नवंबर 2020: जहांगीरपुरी इलाके में बदमाशों ने एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर 16 लाख रुपये लूटे।
23 नवंबर 2020: भारत नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एटीएम काटकर साढ़े सात लाख रुपये की चोरी।
24 नवंबर 2020: सुभाष प्लेस इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास।
6 दिसंबर 2020:  डाबड़ी के राजापुरी में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम काटकर 19.10 लाख की चोरी।
28 फरवरी 2020: किशनगढ़ में बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एटीएम उखाड़ कर ले गये।
2 सितंबर 2020:  करोलबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास।  

एटीएम और बैंक की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार काम करती है। रात में सुनसान जगहों पर स्थित बैंक और एटीएम के पास पुलिस गश्त करती है। कोई भी कोई दिक्कत होने पर पुलिस तुरंत
कार्रवाई करती है।
- विजयंता आर्या, पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed