{"_id":"5783ac244f1c1b117a13d8b9","slug":"atm-will-be-filled-with-the-electric-bill-now-will-start-from-june-30-trial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब एटीएम से भर सकेंगे बिजली का बिल, 30 जून से शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एटीएम से भर सकेंगे बिजली का बिल, 30 जून से शुरू होगा ट्रायल
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बिल अदा करने के लिए एक और विकल्प तैयार किया है। 30 जून से 10 जुलाई तक इसे ट्रायल के रूप में चालू किया गया था, लेकिन सोमवार से इसे सुविधा के रूप में लागू कर दिया है।
विज्ञापन
यह केवल पीएनबी बैंक के साथ शुरू किया गया है। जबकि चार और बैंकों से करार की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पेटीएम से भी बिल अदा करने की सुविधा को निगम ने चालू कर दिया है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की ओर से करीब 20 दिन पहले उपभोक्ताओं को पेटीएम के रूप में सुविधा दी गई थी। इसके साथ ही अब एटीएम से भी बिल जमा करने का विकल्प दे दिया है। हालांकि यह विकल्प अभी केवल पीएनबी बैंक के खाताधारकों के लिए ही चालू किया गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता आईटी एपी सिंह ने बताया कि पिछले करीब 10 दिन से पीएनबी के एटीएम से बिल भरने की प्रक्रिया का ट्रायल किया जा रहा था। सोमवार से इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया है और इससे ग्राहक बिजली का बिल अदा करने लगे हैं।
जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल रही है तो ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अभी एसबीआई,आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक से भी इस सुविधा को लागू करने के लिए बात चल रही है। उम्मीद है जल्द ही इन बैंकों में भी यह सुविधा चालू करवा दी जाएगी।
मशीन में कार्ड डालने के बाद आएगा बैंकिंग या अन्य विकल्प
atm
- फोटो : amar ujala
एटीएम से ऐसे जमा होगा बिल
मशीन में कार्ड डालने के बाद बैंकिंग या अन्य विकल्प आएगा। यदि बिजली का बिल एटीएम से भरना है तो अन्य के विकल्प पर जाएं। वहां पर कई विकल्प मिलेंगे, जिसमें यूपीपीसीएल भी लिखा होगा।
उसे प्रयोग करेंगे तो बिल जमा करने का विकल्प आएगा और उसे दबाने के बाद उपभोक्ता को अपना 10 डिजिट का अकाउंट नंबर डालना होगा। जिससे मशीन उपभोक्ता को बिल का विवरण देगी। इसके बाद उपभोक्ता उसी राशि को जमा करने के लिए आगे आएगा तो यह रुपये बिल के रूप में जमा हो जाएंगे।
विभाग को होगा लाभ
बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को एटीएम से बिल जाम करने की सुविधा देने से विभाग को भी लाभ मिलेगा। इससे लोग आसानी से बिना समय गंवाए बिल जमा कर सकेंगे। कुछ उपभोक्ता समय न होने के कारण बिल जमा करने में देर कर देते हैं। अब ऐसे उपभोक्ता एटीएम से समय से बिल जमा कर सकेंगे।
'विभाग लगातार उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम करने का प्रयास कर रहा है। अभी पंजाब नेशनल बैंक से यह सुविधा शुरू की जा सकी है। भविष्य में अन्य बैंकों से भी इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।'
मुकुल सिंघल, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग