{"_id":"5e7f25b08ebc3e7691043164","slug":"atm-theft-gang-exposed-by-police-in-faridabad-money-recovered-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: एटीएम उखाड़ कर चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, 2.50 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: एटीएम उखाड़ कर चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, 2.50 लाख रुपये बरामद
Sat, 28 Mar 2020 03:56 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
atm सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
एटीएम उखाड़ कर नकदी चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब ढाई लाख रुपये नकद भी बरामद भी हुए हैं।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि एटीएम उखाड़ कर नकदी चोरी गिरोह के धर-पकड़ के प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच की टीम ने तौफिक उर्फ नेपाली पुत्र आश मोहम्मद निवासी हुसैनपुर नूंह व शाहरुख पुत्र सुभान खां को गिरफ्तार किया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश क्षेत्र में करीब 15 से अधिक एटीएम मशीन को उखाड़ने की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इस गैंग का मास्टर माइंड तौफिक उर्फ नेपाली है। आरोपियों ने बल्लभगढ़ में दो सेक्टर-सात में एक, छांयसा, धौज व सेक्टर-58 में एटीएम उखाड़ कर नकदी चोरी की वारदात को भी कबूल किया है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन