{"_id":"5b5de2234f1c1bc57a8b7204","slug":"atm-machine-stolen-in-delhi-after-sprayed-on-cctv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी पर स्प्रे किया और फिर लाखों रुपये से भरा एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी पर स्प्रे किया और फिर लाखों रुपये से भरा एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Jul 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
यहीं से चोरी किया एटीएम मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे कर चोर साढ़े तीस लाख से भरा एटीएम मशीन उखाड़ ले गए। एटीएम बूथ पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।
मशीन की सुरक्षा करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महावीर एंक्लेव के डी ब्लॉक में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन को चोर उखाड़ कर ले गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एटीएम की सुरक्षा करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर संदीप कुमार मौजूद था। उसने बताया कि उसकी कंपनी एटीएम मशीनों की देखभाल करती है।

शनिवार सुबह कंपनी के हाउस कीपर सुधीर ने फोन कर बताया कि महावीर एंक्लेव स्थित एटीएम से मशीन और यूपीएस गायब है। सूचना पर उसने मुंबई स्थित कंपनी के मुख्यालय से संपर्क कर मशीन में मौजूद नकदी के बारे में जानकारी हासिल की।
कंपनी की ओर से बताया गया कि चोरी की गई मशीन में करीब साढ़े तीस लाख रुपये थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया।
ताकि सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे लोगों को चोरी के बारे में जानकारी नहीं मिल सके। पुलिस का कहना है कि स्प्रे करने से पूर्व फुटेज में एक नकाबपोश दिख रहा है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।