फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM information over the phone, account hacked

फोन पर ATM की जानकारी दी, अकाउंट में हो गई सेंधमारी

Tue, 29 Apr 2014 06:07 PM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
ATM information over the phone, account hacked

बैंक के एटीएम डिपार्टमेंट से कॉल करने की बात कहकर आरोपी ने इंजीनियर से एटीएम कार्ड के उपर लिखे सोलह डिजिट का नंबर मांगा। नंबर देने के बाद ही पीड़ित के अकाउंट से रुपये निकालने लगे। हैरानी तो तब हुई जब पीड़ित ने अपने कार्ड का पिन नंबर भी बदल दिया। बावजूद उसके अकाउंट से रुपये निकालने का सिलसिला नहीं बंद हुआ।

विज्ञापन


पीड़ित इंजीनियर की शिकायत पर गुलाबी बाग पुलिस ने ठगी और आईटी एक्ट के तहत का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नितिन डागर (24) सपरिवार किशनगंज में रहते हैं। वह सिमेंस कंपनी में इंजीनियर हैं। इसी 16 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने नितिन को फोन कर खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन


उसने बताया कि नितिन का एटीएम कार्ड एक्सपायर होने वाला है। इसे चालू रखने के लिए उसे कार्ड पर छपे 16 डिजिट का नंबर बताना होगा। नितिन ने एटीएम के नंबर को गोपनीय नंबर बताकर देने से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई के एटीएम डिपार्टमेंट से बोल रहा है। बाद में नितिन ने उसे नंबर बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता से निकाले गए हैं पैसे

ATM information over the phone, account hacked

नितिन के मुताबिक नंबर बताने के बाद उसके फोन पर उसके अकाउंट से रुपये निकाले जाने का मैसेज आने लगा। उसने तुरंत पास स्थित एसबीआई के एटीएम पर जाकर अपना पिन नंबर बदल दिया। बावजूद उसके अकाउंट से रुपये निकालने का सिलसिला नहीं रुका।

इसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर अपने अकाउंट को होल्ड करा दिया। उसके बाद नितिन ने उस शख्स के नंबर पर फोन किया। उसने बताया कि वह उसके अकाउंट को खाली कर देगा।

अगर वह ऐसा नहीं चाहता है तो वह किसी अन्य व्यक्ति के एटीएम का नंबर उसे दे दे। गत 24 अप्रैल को नितिन ने गुलाबी बाग थाने में इस बाबत शिकायत की। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कोलकाता का आईपी एड्रेस मिला है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए कोलकाता रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed