{"_id":"70f1e9fb9d7c9b0eb6290c3ca466d514","slug":"atm-forgery-some-one-draw-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकले 25 हजार, रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से निकले 25 हजार, रिपोर्ट दर्ज नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक ठेकेदार के एटीएम से 25 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है, लेकिन रिपोर्ट नहीं की गई। अलीगढ़ निवासी ठेकेदार लखपत शर्मा बीटा-दो सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं।
बुधवार की दोपहर को वह थाने के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए थे। दो हजार रुपये निकालने के बाद वह घर वापस चले गए। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें तीन बार में 25 हजार रुपये निकालने की जानकारी थी।
उन्होंने इसकी जानकारी बैंक के अधिकारियों को दी, लेकिन बैंक प्रबंधन ने कोई मदद नहीं की। परेशान होकर कासना कोतवाली गए और तहरीर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने ठेकेदार की तहरीर ही नहीं ली। कासना थानाप्रभारी का कहना है कि धोखाधड़ी की घटना उनके संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसी कोई घटना है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन