फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atal Bihari Vajpayee Institute of Medical Sciences will get a dedicated building today

संशोधित: सभी केंद्रों के लिए उपयोगी हो सकती है अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान को आज मिलेगा समर्पित भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री रखेंगे आधारशिला, तैयार होने के बाद बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से संबंधित अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्पित भवन की आधारशिला रखेंगे। संस्थान में अभी एमबीबीएस के छात्रों की कक्षाएं स्नातकोत्तर संस्थान में हो रही हैं। इन छात्रों के लिए लंबे समय से समर्पित भवन की मांग चल रही थी। इस मांग को देखते हुए मनोरोग विभाग की जगह पर मेडिकल कॉलेज के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। इस कॉलेज को भविष्य की मांग के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें एआई आधारित लेक्चर रुम, पुस्तकालय, परीक्षण कक्ष सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
आरएमएल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक संस्थान में एमबीबीएस के लिए हर बैच में 100 सीट हैं। ऐसे में यहां हर साल करीब 500 बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के लिए कोई जगह नहीं थी। अभी स्नातकोत्तर संस्थान में ही कक्षाएं चल रही थी। यहां पर्याप्त जगह न होने के कारण अस्पताल के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया। इस प्लान के तहत मनोरोग विभाग को अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। साथ ही खाली होने वाली जगह पर मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला हुआ है। फैसले के तहत मौजूदा मांग से कई गुणा आधार पर इस भवन का निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में यहां सीटों का इजाफा किया जा सकें।
विज्ञापन

स्काईवॉक से जुड़ेगा अस्पताल
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से स्काईवॉक से जोड़ा जा सकता है। डॉक्टरों की माने तो योजना के तहत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच में तालकटोरा रोड है। इस सड़क को पार करने के लिए स्काईवॉक बनाया जाएगा। जो सीधे अस्पताल को जोड़ेगा। इसकी मदद से डॉक्टर सीधे अस्पताल में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
मुख्य भवन में शिफ्ट होगा मनोरोग विभाग

तालकटोरा रोड के दूसरी तरफ चल रहे मनोरोग विभाग को अस्पताल के मुख्य भवन में शिफ्ट किया जाएगा। डॉक्टरों की माने तो अप्रैल में अस्पताल का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक शुरू हो सकता है। इसके शुरू होने के बाद ओपीडी ब्लॉक में काफी जगह खाली होगी। इन खाली जगहों पर दूसरे विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें मनोरोग को भी लाया जा सकता है।
470 करोड़ रुपये से होगा तैयार

आरएमएल अस्पताल में करीब 470 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज के लिए 12 मंजिला भवन तैयार होगा। इसमें इसमें छह बड़े व्याख्यान हॉल होंगे। प्रत्येक व्याख्यान हॉल में 250 छात्रों बैठ सकेंगे। इसके अलावा 1500 सीट की क्षमता वाला सभागार बनाया जाएगा। साथ ही एक हजार गाड़ियों की क्षमता वाली भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी।

माइक्रोबायोलाजी फूड टेस्टिंग लैब का होगा शुभारंभ
प्रधानमंत्री दिल्ली में पहली माइक्रोबायोलाजी फूड टेस्टिंग लैब का शुभारंभ करेंगे। लारेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण किया गया है। दिल्ली का खाद्य सुरक्षा विभाग इसका संचालन करेगा। खाद्य वस्तुओं में मिलावट की जांच के लिए केमिकल लैब पहले से मौजूद है, लेकिन पहले माइक्रोबायोलाजी फूड टेस्टिंग लैब नहीं होने से फंगस व बैक्टीरिया की जांच में दिक्कत आती थी। माइक्रोबायोलाजी फूड टेस्टिंग लैब शुरू होने से खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता निगरानी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed