फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   atal bihari vajpayee closest photo after death where his face see clearly and his disease

बीमारियों के चलते कितना कमजोर हो गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, गवाह है ये अंतिम तस्वीर

Fri, 17 Aug 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee closest photo after death where his face see clearly and his disease
atal bihari vajpayee - फोटो : pti

16 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें उनका चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा है। चेहरा देखकर समझ में आता है कि अपने अंतिम दिनों में अटल जी कितने कमजोर हो गए थे। करीब दो माह से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बुधवार को अचानक से बिगड़ गई। एम्स के डॉक्टरों ने पहले एंटीबॉयोटिक्स दवाओं से उनकी तबियत को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन आखिर में डॉक्टरों को वेंटीलेटर पर रखना पड़ा। आखिरकार बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

atal bihari vajpayee closest photo after death where his face see clearly and his disease
atal bihari vajpayee - फोटो : pti

स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एम्स से उनकी तबियत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद आनन फानन में पीएम मोदी भी एम्स पहुंचे। हालांकि उनसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एम्स पहुंच चुकी थीं। उनके निधन से पहले एम्स में नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। अटलजी किडनी में संक्रमण, छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते एम्स में बीते 11 जून से भर्ती थे। वह 2009 से ही व्हील चेयर पर थे और डिमेंशिया रोग से पीड़ित थे। अटलजी को 2009 में स्ट्रोक आया था। हाल ही में वाजपेयी की सबसे नजदीकी फोटो सामने आई है। बीमारी का असर उनके चेहरे पर भी दिखने लगा था। पढ़िए उन्हें कौन-कौन सी थी बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

atal bihari vajpayee closest photo after death where his face see clearly and his disease
atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला

किडनी की समस्या अटलजी की एक ही किडनी काम करती थी। किडनी की समस्या उन्हें बहुत पहले से थी। एक बार किडनी के ही ऑपरेशन के लिए तत्कालीन राजीव गांधी ने उन्हें यूएन डेलिगेट में शामिल कर इलाज के लिए भेजा था। इस ऑपरेशन के लिए अटलजी हमेशा राजीव गांधी की सराहना करते रहे। बता दें कि डायबिटीज के बढ़ने से कई बार किडनी भी डैमेज हो जाती है। डॉक्टर्स ने उनके गुर्दे की नली में संक्रमण की बात भी बताई। 

विज्ञापन

atal bihari vajpayee closest photo after death where his face see clearly and his disease
atal bihari vajpayee - फोटो : pti

डिमेंशिया से ग्रस्त थे अटलजीः डिमेंशिया से ग्रस्त व्यक्ति अपने रोजमर्रा के काम ठीक से नहीं कर पाता। बोलते हुए शब्दों को भूल जाता है। किसी व्यक्ति को डिमेंशिया तब होता है, जब अल्जाइमर रोग या स्ट्रोक जैसी बीमारियों से ब्रेन डैमेज हो जाता है। ज्यादातर लोग डिमेंशिया को भूलने की बीमारी मानते हैं। बता दें कि डिमेंशिया का अभी तक कोई पक्का इलाज नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ ये बीमारी बढ़ती जाती है।

atal bihari vajpayee closest photo after death where his face see clearly and his disease
atal bihari vajpayee - फोटो : pti
यूटीआई : अटल जी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) से भी पीड़ित थे। अगर सरल भाषा में कहें तो मूत्र के रास्ते में होने वाले इंफेक्शन को ही यूटीआई कहते हैं। इसमें पीड़ित को बहुत तकलीफ होती है। 
डायबिटीजः अटल जी को अन्य बीमारियों के साथ डायबिटीज भी थी। सामान्य सी लगने वाली इस बीमारी के हो जाने पर यदि किसी को और कोई बीमारी भी हो तो उसकी वह बीमारी भी बढ़ सकती है। इसका किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से मरीज बहुत परेशान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed