फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   at midnight the fearless run to empower women in connaught place

कनॉट प्लेस में आधी रात को बिना डरे दौड़ीं महिलाएं, दिया खौफ से आजादी का संदेश

Mon, 10 Sep 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
at midnight the fearless run to empower women in connaught place
fearless run

कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में रविवार आधी रात को महिलाओं ने बिना डरे दौड़ लगाई। रविवार आधी रात को यूनाइटेड सिस्टर फाउंडेशन और नई दिल्ली जिला पुलिस की ओर से ‘द फियरलैस रन’ नामक एक दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें संयुक्त आयुक अजय चौधरी के अलावा एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल व कई अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


आधी रात को करीब पांच किलोमीटर की इस पिंकाथोन दौड़ में लगभग 200 महिलाओं ने भयमुक्त होकर हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना था इस दौड़ का आयोजन महिलाओं में असुरक्षा की भावना को समाप्त करके उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था, दौड़ के आयोजन से निश्चय ही महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि आधी रात को दौड़ आयोजित करने का मकसद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना था। महिलाओं को लेकर हमें अपनी मानसिकता बदलना होगी। देश की राजधानी में आधी रात को महिलाएं घर से निकलने के बारे में कई बार सोचती हैं। इन हालात के लिए कहीं न कहीं हम ही जिम्मेदार हैं। महिलाएं क्या पहनती हैं, कब और कहां निकलती हैं, इसके लिए हमें अपनी सोच को बदलना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से यही डर निकालने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया कि महिलाएं निडर हैं और अब वह बिना डरे आधी रात को भी दौड़ सकती हैं। पिंकाथोन में कई जानी मानी हस्तियां, दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ का आयोजन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-6 से किया गया। देर रात करीब 12.30 बजे तक दौड़ चली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed