{"_id":"5c2f41e8bdec2256a223833c","slug":"at-delhi-airport-one-arrested-for-smuggling-foreign-currency-of-23-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हवाईअड्डे पर लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हवाईअड्डे पर लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
Fri, 04 Jan 2019 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हवाईअड्डा पर एक व्यक्ति को 23.25 लाख रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा की कथित तस्करी की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
यात्री बृहस्पतिवार को बैंकॉक होते हुए नॉम पेन्ह (कंबोडिया) जाना था। संदेह होने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और सीमाशुल्क विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सीमाशुल्क की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘यात्री से गहन पूछताछ और उसके सामान की तलाशी के बाद 33,347 अमेरिकी डॉलर (23.25 लाख रुपये) की विदेशी मुद्रा बरामद की गयी।’’ विदेशी मुद्रा जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन