फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   asked Police for remove illegal possession of 133 times

अवैध कब्जे हटाने के लिए 133 बार मांगी पुलिस, 33 बार खुद गायब रहा विभाग

Mon, 18 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
asked Police for remove illegal possession of 133 times
- फोटो : demo pic

नगर निगम की लापरवाही का आलम देखिए शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध कब्जे हटाने के लिए उसने पुलिस विभाग से 133 बार पुलिस बल मांगे लेकिन 33 बार खुद निगम के अधिकारी मौके से गायब मिले। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम अधिकारी अतिक्रमण हटाने के प्रति कितने जागरूक हैं। खुद इस बात का खुलासा पुलिस आयुक्त ने जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में किया था। उन्होंने नगर निगम से प्लानिंग के तहत पुलिस बल मांगने की सलाह दी है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम ने सरकार से अतिक्रमण हटवाने के लिए समय पर  पुलिसबल न मिलने का रोना रोया था। इस पर सरकार ने अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वह समय पर पुलिस बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था  करें। इस पर पुलिस कमिश्नर ने 70 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में रिजर्व रखा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के एसीपी जय प्रकाश ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अभी 70 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में आए हैं जिन्हें स्थायी तौर पर अतिक्रमण अथवा कब्जा हटाने में उपयोग किया जाएगा। पुलिस लाइन से पुलिस बल भेजने की जिम्मेदारी उनकी होगी। उसके  बाद संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी और एसीपी पुलिसबल को लीड करेंगे। उधर पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने निगम अधिकारियों को सलाह दी है कि पहले वह अपनी औपचारिकताएं पूरी कर लें उसके बाद ही पुलिस बल मांगें ताकि पुलिसकर्मियों का समय बर्बाद न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed