फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ashish pandey former bsp mp son post video on social media before surrender

आशीष पांडेय को कोर्ट ने नहीं दी जमानत, न्यायिक हिरासत की अवधि एक दिन और बढ़ी

Fri, 19 Oct 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Oct 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
ashish pandey former bsp mp son post video on social media before surrender

होटल हयात रीजेंसी के पोर्च में 14 अक्तूबर को हथियार लहराने के मामले में पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। आशीष के वकीलों ने जहां उनको जमानत देने की वकालत की, वहीं पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने जमानत की मांग खारिज करते हुए आशीष पांडेय को सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन

 


बता दें कि आशीष पांडेय ने गुरुवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद कोर्ट ने पांडेय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट के महानगर दंडाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह के समक्ष आशीष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मैं निर्दोष हूं, मुझे वांछित आतंकवादी की तरह मीडिया पर दिखाया जा रहा है और मीडिया एक ही पक्ष को दिखा रहा है। मेरे हाथ में हथियार मेरी खुद की सुरक्षा के लिए था, लेकिन मैंने किसी पर हथियार नहीं ताना और जिस लड़की से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जा रहा है उसकी ओर मैंने देखा तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे देश की न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने अदालत से मांग की कि घटना के वक्त आशीष के हाथ में दिख रही पिस्तौल बरामद करने के लिए उसे लखनऊ ले जाने की जरूरत है, इसलिए चार दिन की रिमांड दी जाए। आशीष के वकील एसपीएम त्रिपाठी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि हम पुलिस जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं और पिस्तौल भी पुलिस के हवाले कर सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने पूछताछ के पांडेय को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया था।     

सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चलेगी हकीकत
पांडेय ने कहा कि होटल के लेडीज बाथरूम में किसके घुसने की वजह से विवाद हुआ था, इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए ताकि पता लगे कि किसने किसके साथ बदसलूकी की थी। उसके वकील ने कहा कि चूंकि आशीष के पिता सांसद रहे हैं इसलिए मीडिया में बढ़ाचढ़ाकर दिखाकर मामले को राजनीतिक रुप दिया जा रहा है। मीडिया में एक ही पक्ष दिखाए जाने कारण उनके मुवक्किल को भारी बदनामी झेलनी पड़ रही है।    

अशीष पांडेय का वीडियो में दिया गया बयान...

...हैलो फ्रैंड्स में आशीष पांडेय पुत्र राकेश पांडेय। आप मुझे पहचान रह होंगे पिछले चार दिनों से मीडिया ट्रायल जो मेरे ऊपर चल रहा है पूरे हिन्दुस्तान में। ऐसा मुझे प्रोजेक्ट किया जा रहा है कि जैसे मैं कोई टेरेरिस्ट हूं और वांटेड हूं और पूरे देश की पुलिस मुझे ढूंढ रही है, मेरे लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। जी हां मैं इससे इंकार नहीं कर रहा हूं कि उस दिन रात को यह घटना हुई थी। मुझे इस घटना की जानकारी दो या तीन दिन बाद पता लगी जब वो वीडियो वायरल हुआ, लेकिन इस घटना को सिर्फ एक पक्ष के द्वारा ही दिखाया जा रहा है और उनके समर्थन में दिखाया जा रहा है। अगर इसका पता लगाया जाए कि उस दिन रात को क्या हुआ, जहां का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। यह देखा जाए कि लेडीज टॉयलेट में कौन घुसा हुआ था और वहां से बाहर निकलकर किसने किसको धमकी दी थी। जी हां यह भी सभी चीजें देखने वाली हैं, जब बाहर निकले।

मैं यह भी मानता हूं कि मैं गाड़ी से सुरक्षार्थ अपना लाइसेंस हथियार लेकर गाड़ी से निकला था। मैंने ना उसको दिखाया है ना उसके ऊपर ताना है, हथियार मेरे पैर के पीछे साइड में पूरे टाइम मेरे साथ था। आप जो मुझको बोल रहे हैं कि मैंने उस लड़की के साथ अभद्रता की, उसको पिस्टल दिखाई, उसको धमकी दी। मैंने उस लड़की से बात तक नहीं की, मैं उसकी तरफ मुखातिब तक नहीं हुआ। उसने मुझे धक्का दिया, उसने मुझे अपने हाथों से अश्लील इशारे किए। उसके फ्रैंड ने मुझे उल्टी सीधी बातें बोलीं। खैर ये सारी चीजें मैं पुलिस को बयान में बताऊंगा। दूसरी रही बात मुझे अपने देश की न्यायायिक प्रक्रिया पर भरोसा है, मैं उसके माध्यम से ही अपना सरेंडर करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed