फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   As of June 29 new CNG pumps will approve

जून तक 29 नए सीएनजी पंपों को मिलेगी मंजूरी

Thu, 28 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 28 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
As of June 29 new CNG pumps will approve

प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन अब सीएनजी कैब को बढ़ावा देने पर विचार कर रहा है। उपश्रमायुक्त बीके राय ने बताया कि 31 मार्च तक 14 नए सीएनजी पंप को मंजूरी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही जून तक 29 नए सीएनजी पंप को मंजूरी संभावित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 4 हजार कारखाने पंजीकृत हैं। साथ ही करीब छह हजार कार्यालय हैं। यदि ये सभी सीएनजी कैब का इस्तेमाल करते हैं तो प्रदूषण से बहुत हद तक राहत मिलेगी। इसी वजह से सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए नए सीएनजी पंपों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


उकुछ व्यापारी संगठनों ने जिला प्रशासन को व्यापारियों द्वारा सीएनजी कैब इस्तेमाल करने की बात कही थीं। लेकिन व्यापारी संगठनों ने सवाल उठाया था कि शहर में सीएनजी पंप अधिक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अगर व्यापारियों द्वारा सीएनजी का इस्तेमाल किया जाता है तो सीएनजी  कमी की समस्या बन सकती है। इसके चलते जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कुछ दिन पूर्व अपने कैंप ऑफिस में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक  का आयोजन किया था।

जहां गैस कंपनियों ने 14 नए सीएनजी पंप कनेक्शन के आवेदन प्राप्त होने की बात कही थी। जिसके बाद इन्हें स्वीकृति मिलने की तैयारियां हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed