{"_id":"a398fc548a1510de14d0780b7c93c606","slug":"arvind-kejriwal-slapped-again-in-delhi-s-sultanpuri-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Apr 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को फिर एक बार किसी ने थप्प्ड़ मारा है। केजरीवाल रोड शो के सिलसिले में नांगलोई के किराड़ी इलाके में घूम रहे थे, तभी एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल पर थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भी रोड शो के दौरान दिल्ली के ही दक्षिणपुरी इलाके में रोड शो के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल को तेज मुक्का मारा था। उसके केजरीवाल के मना करने के बाद भी पार्टी समर्थकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
28 मार्च को हरियाणा में रोड शो के दौरान भी एक शख्स ने केजरीवाल को तमाचा मारा था। वह अपने आप को अन्ना हजारे का समर्थक बता रहा था। वह शख्स हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
इससे पहले केजरीवाल जब बनारस गए थे तब भी कुछ लोगों ने उनपर अंडे फेंके थे। साथ में केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं पर काली स्याही भी फेंकी थी।