{"_id":"5da8c1ad8ebc3e93bb4c76e9","slug":"arvind-kejriwal-says-all-283-pit-holes-will-be-repaired-till-31-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढे, 31 अक्तूबर तक 283 पैचेज को कर दिया जाएगा ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढे, 31 अक्तूबर तक 283 पैचेज को कर दिया जाएगा ठीक
Fri, 18 Oct 2019 01:01 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाली सड़कों पर बने गड्ढे अब परेशानी का सबब नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाली पीडब्ल्यूडी की 1260 किलोमीटर लंबी सड़कों के गड्ढे का मुआयना कर लिया गया है। इनमें 232 गड्ढे मिले हैं। इन गड्ढे की शुक्रवार तक मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में सर्वे को आधार बनाकर बताया गया कि दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर 283 पैचेज मिले हैं। जिनका 31 अक्तूबर तक पूरी तरह ठीक कर लिया जाएगा। सर्वे के दौरान 272 उबड़खाबड़ सड़कें मिली है। जिन्हें 30 नवंबर तक ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 392 जगहें ऐसी मिली हैं जहां विभिन्न एजेंसियों का काम चल रहा है। इसे ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद जहां की सड़के टूटी है उसे एनओसी लेकर जल्द से जल्द ठीक करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया जाएगा। साथ ही बचे काम की डेटलाइन ली जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है। हम दिल्ली की सड़कें ऐसी बनाना चाहते हैं जिससे लोगों को गर्व महसूस हो। यहां की सड़के खराब होने से देश की बदनामी होती है। दिल्ली सरकार नहीं चाहती की दिल्ली आने वाले लोगों के मन में सड़क पर बने गड्ढे की वजह से देश की छवि खराब हो।