फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal says Aam Aadmi Party can beat BJP

केजरीवाल ने किया एलान- एक हफ्ते में लगने शुरू हो जाएंगे सीसीटीवी

Tue, 05 Feb 2019 04:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Feb 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal says Aam Aadmi Party can beat BJP
arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों की नसीहत दी है कि पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार अपना वोट बंटने मत देना। दिल्ली मेें सिर्फ आप ही भाजपा को हरा सकती है। भाजपा को शिकस्त देना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। केजरीवाल सोमवार शाम बादली इलाके की आठ अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, आंध्र प्रदेश में टीडीपी व तमिलनाडु में डीएमके ही भाजपा को हरा सकती है, कांग्रेस नहीं। उसी तरह से दिल्ली में भाजपा को आप ही शिकस्त दे सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस को वोट देने का सीधा मतलब भाजपा को जिताना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उन्होंने अपील की कि वह अपने-अपने इलाके में जाकर उनकी बात अपने पड़ोसियों, परिचितों व रिश्तेदारों को भी बताएं। केजरीवाल ने बताया कि अगले हफ्ते दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों को भी गिनाया। साथ ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कामों में पिछले चार सालों से केंद्र अड़ंगा लगा रहा है। केजरीवाल ने लोगों से गुजारिश की कि इस बार सातों सांसद आप के जिताना है।      

लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को वोट न दें: केजरीवाल

पश्चिम बंगाल में केंद्र व राज्य सरकार के बीच छिड़े सियासी घमासान के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र को बचाने को लिए लोक सभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करें।  
     
एक  बयान जारी कर केजरीवाल ने सवाल किया है कि बिना वारंट के सीबीआई के 40 लोगों की टीम का एक राज्य के पुलिस कमिश्नर के घर में घुस जाना क्या गैर कानूनी नहीं है? क्या यह लोकतंत्र के खिलाफ नहीं है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने विजय माल्या और नीरव मोदी को देश से बाहर क्यों जाने दिया? राफेल घोटाले की जांच क्यों नहीं करवाई?   
   
केजरीवाल ने आगे लिखा कि उनके ऊपर केंद्र सराकर ने 33 केस करवा रखे हैं। घर पर भी पुलिस की रेड करवाई, बेडरूम-रसोई तक की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने कौन सा भ्रष्टाचार किया है? केजरीवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह ही चार साल पहले दिल्ली में भी अर्द्ध सैनिक बल भेजकर एंटी-करप्शन ब्यूरो का दफ्तर घेर लिया था।

यह संघीय ढांचे पर हमला है। राज्य सरकारों के अपने कुछ संविधानिक अधिकार होते हैं। प्रधानमंत्री केंद्र के अधीन आने वाले सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर  राज्य सरकारों के अधिकारों का हनन करने की कोशिश करेंगे, तो ये देश नहीं बचने वाला।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed