Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने बिजली संशोधन बिल को बताया खतरनाक, कहा- कुछ कंपनियों को होगा फायदा
अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए बिजली संसोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की बिजली की समस्या को दूर करने के बजाय और गंभीर बना दिया जाएगा। लोगों की परेशानी बढ़ेगी और कुछ कंपनियों को फायदा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे केवल बिजली वितरण कंपनियों को ही फायदा होगा। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील कर हुए कहा कि इसे जल्दबादी में ना लाया जाए।
आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है। ये क़ानून बेहद ख़तरनाक है। इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी। लोगों की तकलीफ़ें बढ़ेंगी। केवल चंद कंपनियों को फ़ायदा होगा। मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाज़ी में ना लाया जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 8, 2022विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए कहा कि आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है। ये कानून बेहद खतरनाक है। इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी। लोगों की तकलीफें बढ़ेंगी। केवल चंद कंपनियों को फायदा होगा। मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाजी में ना लाया जाए।